फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers reached the police station to file a case accusing of murder after abduction

Jaunpur News: अपहरण करके हत्या करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे ग्रामीण

Sat, 08 Aug 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached the police station to file a case accusing of murder after abduction
हत्या के आरोप---मछलीशहर थाने के बाहर खड़े ग्रामीण। । संवाद
मछलीशहर।
विज्ञापन

थलोई हरनहनिया गांव निवासी अशोक कुमार पटेल के लापता होने के पांच दिन बाद महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव स्थित नहर से उसका शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के अगले ही दिन पिता का शव नहर में मिला था। मृतक के पुत्र ने भूमि विवाद के लिए परिजनों और अन्य लोगों पर साजिश के तहत अपहरण करके हत्या करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण शुक्रवार को थाने पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराए। थलोई हरनहनिया निवासी अशोक कुमार पटेल (49) एक अगस्त की सुबह करीब आठ बजे बाइक से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की तहरीर पर उसी दिन गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बृहस्पतिवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव की नहर से मिले शव की कपड़ों के आधार पर पहचान अशोक कुमार पटेल के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मछलीशहर कोतवाली पहुंच गए। हत्या का प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। मृतक के पुत्र आकाश कुमार पटेल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बड़े पिता के परिवार से भूमि विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में विपक्षी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर साजिश रची, पिता की हत्या करके शव नहर में फेंक दिया। तहरीर में मृतक के बड़े भाई ईश्वर लाल, उनकी पत्नी फूलकली, पुत्र अंकित और पड़ोसी अमरेंद्र पटेल, कविता समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed