फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   There will be a proficiency test for admission to BPEd for 11th and 12th graders

Jaunpur News: बीपीएड में प्रवेश के लिए 11 और 12 को होगी दक्षता परीक्षा

Sat, 08 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
There will be a proficiency test for admission to BPEd for 11th and 12th graders
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीपीएड सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा और काउंसिलिंग 11 व 12 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पांच अगस्त से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ शैक्षिक और खेलकूद योग्यता से जुड़े मूल प्रमाणपत्र तथा उनकी छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए 500 रुपये शुल्क नकद जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद रसीद लेना भी अनिवार्य किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र को डाउनलोड कर भरने के बाद दो सेट में दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करना होगा। इसके लिए खेल परिधान में पहुंचना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने या जरूरी अभिलेख नहीं दिखाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को दक्षता परीक्षा और काउंसिलिंग के बाद महाविद्यालय आवंटित किया जाएगा। आवंटित महाविद्यालय में तय समय सीमा के भीतर प्रवेश और शुल्क जमा करना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। महाविद्यालय में प्रवेश के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से हस्ताक्षरित मूल चिकित्सा प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed