{"_id":"6a416bb0f611b7b2f0007074","slug":"606187-children-will-be-administered-the-dose-during-the-pulse-polio-immunization-campaign-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157947-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में 606187 बच्चों को दी जाएगी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान में 606187 बच्चों को दी जाएगी खुराक
विज्ञापन
मछलीशहर क्षेत्र के बामी स्कूल में पोलियो बूथ पर दवा पिलाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। स्रोत स्वास्थ्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित पोलियो बूथ का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिन्सू ने गिया। उन्होंने बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाई।
सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने बताया कि 28 जून 3 जुलाई केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की ओर से सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान पूर्व चक्रों की भांति चलाया जाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान में 0-5 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य 606187 रखा गया है। बूथ सुबह 9 बजे से अपराह्नन 4 बजे तक चलाया जाएगा। जनपद में 1866 बूथों की स्थापना की गई है। 5598 बूथ वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। छूटे हुए बच्चों को 29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर टीमों के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। 1242 टीम 765825 घरों तक पहुंचकर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाएंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि जनपद में बने सभी बूथों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं। छूटे हुए बच्चों को 29 जून से 3 जुलाई तक चलने वाली घर-घर की कार्यवाही में पोलियो की दवा पिलाकर जनपद को पोलियो मुक्त करने में सहयोग करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० नरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. एमके गुप्ता, वरिष्ठ परामर्शदाता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह, डॉ. मो. हामिद सईद, अमित कुमार सिह, आदित्य जायसवाल की मौजूदगी में अभियान पर चर्चा हुई।