सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A dispute over splashing water led to a father and son being stabbed

Jaunpur News: पानी का छींटा पड़ने पर विवाद, पिता-पुत्र को चाकू से गोदा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A dispute over splashing water led to a father and son being stabbed
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थानाक्षेत्र के इमलो गांव में सोमवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पानी का छींटा पड़ने को लेकर एक मनबढ़ सब्जी विक्रेता ने पिता-पुत्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। सुल्तानपुर निवासी अनिल निषाद के बड़े भाई हृदय कुमार निषाद (53) इमलो स्थित अपने मकान व दुकान पर रहते हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे बगल के सब्जी विक्रेता बजरंगी यादव से पानी का छींटा पड़ने को लेकर उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बजरंगी ने हृदय निषाद और उनके बेटे आदर्श पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हृदय कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जफराबाद के थानाध्यक्ष (सहयोगी) श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सम्मोपुर कला निवासी बजरंगी यादव और उसके बेटे के विरुद्ध धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed