सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chaitra Navratri: Roadways buses will be available from Jaunpur to Vindhyachal every 30 minutes.

चैत्र नवरात्र : जौनपुर से विंध्याचल के लिए हर 30 मिनट में मिलेगी रोडवेज बसें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Roadways buses will be available from Jaunpur to Vindhyachal every 30 minutes.
जौनपुर डिपो में खड़ी बसें
विज्ञापन
जौनपुर। चैत्र नवरात्र में जौनपुर व मिर्जापुर से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस मौके पर जौनपुर डिपो से हर आधे घंटे पर विंध्याचल धाम के लिए बस उपलब्ध रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए डिपो में 18 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन बुधवार 18 मार्च से शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जौनपुर डिपो में कुल 105 बसें हैं। इनमें निगम और अनुबंधित दोनों तरह की बसें शामिल हैं। इन बसों को रोजाना विभिन्न मार्गों पर संचालित किया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन करीब आठ से नौ हजार लोग यात्रा करते हैं। बृहस्पतिवार 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसके मद्देनजर जौनपुर डिपो से जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्यधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 18 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जबकि दो बसों प्रतिदिन संचालित की जा रही हैं, यानी अब कुल 20 बसें नवरात्र के एक दिन पहले 18 मार्च से चलाई जाएंगी। इस मौके पर डिपो में हर आधे घंटे में बस उपलब्ध रहेगी। अतिरिक्त बसों के संचालन से श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। कुछ लोकल रूटों पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि उन रूटों से बसें कम कर अतिरिक्त बसों की संख्या पूरी की जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed