{"_id":"69c8219ec2af747662071384","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-on-ram-navami-the-town-remained-bustling-till-late-night-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-152257-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, देर रात तक गुलजार रहा कस्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, देर रात तक गुलजार रहा कस्बा
शाहगंज के बीबीगंज बाजार में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमा
Link Copied
विज्ञापन
जौनपुर। रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर की ओर से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान राम के जयकारे से आसपास का इलाका गूंजता रहा। सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर नगर में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नई बाजार बहोरिकपुर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेशन रोड शिव मंदिर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में आगे-आगे घोड़े और डीजे चल रहा था। पंडित मनोज त्रिपाठी ने भगवान श्री राम दरबार की आरती पूजन कर शोभायात्रा को रवाना किया। रथ पर भगवान राम, मां सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम दरबार की अद्भुत झांकी की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने झांकी की आरती उतारी और पूजन किया। भक्ति गीतों से पूरा नगर राममय हो गया। श्रद्धालु रथ के आगे नाचते गाते और संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा कस्बा गूंजता रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह प्रांत प्रमुख विशंभर दूबे, नगर अध्यक्ष जगदंबा जायसवाल, जिला सत्संग प्रमुख राजीव कुमार गुप्त, शिव कुमार लल्ला, नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि, प्रबंधक आलोक गुप्त पिंटू, सह जिला मंत्री सौरभ पांडेय, शिवम दुबे, संदीप ऊमर वैश्य, आकाश कुमार गुप्त, संतोष कुमार गुप्त डब्बल, शिवम दुबे आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस मौजूद रही। गौराबादशाहपुर कस्बे में रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश मंत्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा की शुरुआत पुलिस चौकी से हुई। जहां रथ पर स्थापित भगवान राम की झांकी की चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर और भाजपा नेता अजित सोनकर, संतोष गुप्ता और अन्य लोगों ने दर्शन-पूजन किया। शोभायात्रा कुकुहा मोड़ तक गई। भक्ति गीतों से पूरा कस्बा गूंज उठा। लोगों ने छतों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राधेश्याम विश्वकर्मा, सागर साहू, विशाल साहू, सोनू साहू, कमलेश आचार्य आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष प्रवीण और चौकी इंचार्ज रवि अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। बदलापुर : शनिवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में विहिप व बजरंग दल के संयोजकत्व में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवा झंडा लेकर लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर से शाम को रथों पर सवार होकर राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की शोभायात्रा निकली। सैकड़ों कार्यकर्ता अपने हाथों में ध्वज लेकर जय श्री राम का उदघोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा मिडिल स्कूल के मैदान से चलकर इंदिरा चौक होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। शोभायात्रा में विहिप के विभाग संगठन मंत्री सत्येंद्र, रामसहाय पांडेय, महेंद्र शुक्ल, मिथिलेश सिंह, सत्या शुक्ल, सनी शुक्ल, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। केराकत : राम नवमी पर शुक्रवार को देर रात शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भगवा ध्वज और भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान प्रियांशु गुप्ता, गट्टू वर्मा, संदीप गुप्ता, विशाल कनौजिया, आदर्श गुप्ता, ऋतिक मोदनवाल, सौरभ साहू, प्रियम साहू, लकी गुप्ता ने नेतृत्व किया। पूर्व अध्यक्ष सुयश जायसवाल, आयुष जायसवाल, सजल जायसवाल, हरिओम जायसवाल, शांतनु सेठ, किशन शर्मा ने सहयोग किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।