सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Results of all undergraduate subjects will be released in three days

Jaunpur News: तीन दिन में जारी होंगे स्नातक के सभी विषयों के रिजल्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Results of all undergraduate subjects will be released in three days
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में पंजीकृत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं हो सका है। प्रायोगिक परीक्षा के अंक के चक्कर में रिजल्ट फंसा हुआ है। विश्वविद्यालय का दावा है कि तीन दिन के भीतर सभी रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 581 महाविद्यालयों के छात्र स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा में शामिल हुए हैं। स्नातकोत्तर के 12 विषयों का रिजल्ट तो जारी कर दिया गया। लेकिन अभी तक स्नातक के बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी कृषि, बीएड के छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के कुछ महाविद्यालयों ने अभी तक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा का नंबर विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। इसके कारण रिजल्ट जारी करने में देरी हो रही है। महाविद्यालयों के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रस्तावित हैं लेकिन अब तक पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सका है। स्नातक के छात्र रिजल्ट घोषित का इंतजार कर रहे हैं। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि तीन दिन के भीतर स्नातक के सभी विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिए जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह का कहना है कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के 12 विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्नातक के सभी रिजल्ट तैयार हो चुके हैं। तीन दिन के भीतर सभी विषयों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed