सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dangal: Sunil Pehelwan showed the sky to Ravi of Kanpur in 4 minutes

दंगल : सुनील पहलवान ने 4 मिनट में कानपुर के रवि को दिखाया आसमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dangal: Sunil Pehelwan showed the sky to Ravi of Kanpur in 4 minutes
केराकत कुश्ती में एक दूसरे को पटकनी देने की आजमाईश करते हुए पहलवान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
केराकत (जौनपुर)। नई बाजार स्थित अखाड़े में रविवार को आयोजित विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों के दांव-पेच ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य मुकाबले में नरायनपुर केराकत के सुनील यादव ने अपनी फुर्ती और ताकत का परिचय देते हुए कानपुर के रवि पहलवान को महज चौथे मिनट में ही चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दंगल में वाराणसी, दिल्ली और मिर्जापुर समेत कई जिलों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। अमन गोबरा (केराकत) ने मछलीशहर के मोहित को रोमांचक मुकाबले में हराया। वाराणसी के राम आशीष, राम जनम, शिवम और मैत्री ने अपने-अपने विरोधियों को पटकनी दी। आलोक बनियापुर ने मिर्जापुर के किशन को पराजित किया। वहीं, भीम पहलवान (गाजीपुर) बनाम नसीम (मेरठ) और निगम (नरायनपुर) बनाम साहिल (दिल्ली) के बीच हुए मुकाबले बराबरी पर छूटे। करीब दो दर्जन अन्य जोड़ियां भी बराबरी पर रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। संयोजक चंद्रजीत पहलवान की मांग पर मंत्री ने नवनिर्मित अखाड़े में पहलवानों के अभ्यास के लिए आधुनिक कुश्ती मैट (गद्दा) उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई और पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक महेंद्र सिंह पहलवान ने किया और निर्णायकों की भूमिका अनुभवी रेफरी ने निभाई। खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हमारी सरकार जहां राज्य स्तरीय पहलवानों को 4 हजार, राष्ट्रीय स्तरीय पहलवान को 6 हजार एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का निर्णय किया है। साथ खेल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए कोचिंग सेंटर व जौनपुर जनपद में स्पोर्ट्स कॉलेज व सभी मंडलों में हमारी सरकार स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना करने जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने नई खेल नीति का गठन किया है, जो खेल खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की नीति बनाकर लाभ पहुंचाया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed