फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A modern sports college will be built on 35 acres of land in Jaunpur at a cost of 150 crore.

Jaunpur News: जौनपुर में 35 एकड़ भूमि पर बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉलेज, 150 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 16 Jul 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A modern sports college will be built on 35 acres of land in Jaunpur at a cost of 150 crore.
करंजाकला। जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात की तैयारी शुरू हो गई है। मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के सुभाषपुर पाली में करीब 35 एकड़ भूमि पर आधुनिक आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। भूमि चयन के बाद अब न्यायालय में लंबित विवाद के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। विवाद समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज बनने से जौनपुर के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल प्रशिक्षण, उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रस्तावित आवासीय संस्थान में कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। यहां नियमित शिक्षा के साथ विभिन्न खेलों का वैज्ञानिक एवं आधुनिक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक खेल मैदान, छात्रावास, जिम, फिटनेस सेंटर, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के लिए लगभग 35 एकड़ भूमि चिह्नित की जा चुकी है, लेकिन भूमि विवाद के कारण मामला न्यायालय में लंबित होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। प्रशासन ने विवाद के शीघ्र निस्तारण और भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी बाधाएं दूर होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने पर जौनपुर ही नहीं, आसपास के जिलों के उभरते खिलाड़ियों को भी आधुनिक प्रशिक्षण और आवासीय खेल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। इससे जिले को प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए सुभाषपुर पाली में भूमि चिह्नित कर ली गई है। कुछ न्यायालयी मामलों के कारण परियोजना में देरी हो रही है। मामले का शीघ्र निस्तारण कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।- राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश


भूमि चिह्नित हो चुकी है और तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके शीघ्र निस्तारण के बाद परियोजना पर तेजी से कार्य शुरू किया जाएगा। अशोक सोनकर, जिला क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed