फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Banks' apathy has clipped the wings of the youth's aspirations.

Jaunpur News: बैंकों की बेरुखी ने रोकी युवाओं के हौसलों की उड़ान

Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Banks' apathy has clipped the wings of the youth's aspirations.
जौनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का सरकार का सपना जिले में बैंक और उद्योग विभाग की सुस्ती की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए 2900 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन अब तक केवल 580 युवाओं को ही योजना का लाभ मिल सका है।
विज्ञापन

लक्ष्य के मुकाबले बेहद कम प्रगति से स्पष्ट है कि योजना का क्रियान्वयन अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। बड़ी संख्या में आवेदक महीनों से बैंक और जिला उद्योग केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के अनुसार योजना के तहत अब तक 2586 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2337 आवेदन सत्यापन के बाद विभिन्न बैंकों को भेज दिए गए, लेकिन अधिकांश मामलों में बैंक स्तर पर फाइलें लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई आवेदनों को बिना स्पष्ट कारण के निरस्त किए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
नगर उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर के अध्यक्ष राधारमण जायसवाल का कहना है कि बैंकों का रवैया पूरी योजना की सफलता में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है।
बैंक बिना ठोस कारण आवेदन निरस्त कर रहे हैं या महीनों तक लंबित रख रहे हैं। इससे युवा उद्यमियों का उत्साह टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed