फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation against the Head Clerk: Released the opposing party after taking 3,000, while making me sit at the police station for 18 hours...

हेड मुंशी पर आरोप : 3 हजार लेकर विरोधी को छोड़ दिया, मुझे 18 घंटे थाने में बैठाया...

Thu, 16 Jul 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Allegation against the Head Clerk: Released the opposing party after taking 3,000, while making me sit at the police station for 18 hours...
केराकत। कोतवाली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। औरी गांव निवासी दिनेश कुमार यादव ने कोतवाली के हेड मुंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिनेश कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस उन्हें और दूसरे पक्ष को कोतवाली लाई थी। आरोप है कि हेड मुंशी ने कथित रूप से विरोधी पक्ष से तीन हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया, जबकि उन्हें करीब 18 घंटे तक बिना भोजन और समुचित पेयजल व्यवस्था के थाने में बैठाए रखा गया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में केवल उनका एकपक्षीय चालान कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे उन्हें मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

दिनेश कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर उसकी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed