फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power remained out overnight in several parts of the city; officials stayed asleep.

Jaunpur News: शहर के कई हिस्सों में रातभर गुल रही बिजली, सोते रहे जिम्मेदार

Thu, 16 Jul 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Power remained out overnight in several parts of the city; officials stayed asleep.
जौनपुर। शहर के प्रमुख इलाकों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बिजली संकट गहराया रहा। इस भीषण उमस भरी गर्मी में तारापुर कालोनी, अहमद खान मंडी, नईगंज, रुहट्टा और मुरादगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

वहीं जिम्मेदार आराम से सोते रह, इधर, उपभोक्ता परेशान रहे। सुबह लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
बिजली विभाग के ग्रुप में 70 लोगों ने मेसेज किया लेकिन, दो-चार मेसेज को छोड़ किसी पर जवाब तक नहीं आया। लोगों ने कर्मचारियों पर फोन न उठाने और शिकायतों पर धीमी कार्रवाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तारापुर कालोनी के सेक्टर नौ तिराहे के आसपास के इलाकों में रात 10 बजे से दो बजे तक बिजली गुल रही। लोग परेशान होकर सड़क और छतों पर टहलते नजर आए। शिकायत के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। वहीं, अहमद खान मंडी में डॉक्टर डीपी सिंह वाली गली में रात भर बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आधे घंटे के लिए बिजली देकर फिर काट ली गई, जिससे लोग आक्रोशित दिखे।
मुरादगंज गांव और दुबे ढाबा के सामने भी बिजली की समस्या बनी रही, जहां बार-बार बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed