फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A Shiva devotee reached the shrine of Baba Jageshwarnath after performing *dandavat* (full prostration) for a distance of one and a half kilometers.

Jaunpur News: डेढ़ किमी तक दंडवत करते बाबा जागेश्वरनाथ के दरबार पहुंचे शिवभक्त

Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A Shiva devotee reached the shrine of Baba Jageshwarnath after performing *dandavat* (full prostration) for a distance of one and a half kilometers.
साष्टांग दंडवत यात्रा पर निकले कांव​ड़ियां। संवाद
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को बोल बम दंडवत संघ की ओर से साष्टांग दंडवत यात्रा निकाली गई। सुबह करीब नौ बजे हनुमान घाट स्थित आदि गंगा गोमती के तट से हजारों शिवभक्तों ने पवित्र जल लेकर यात्रा शुरू की। श्रद्धालु करीब डेढ़ किलोमीटर तक साष्टांग दंडवत करते हुए मोहल्ला आलमगंज स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वर नाथ धाम पहुंचे, जहां जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन किया।
विज्ञापन

यात्रा हनुमान घाट से शुरू होकर चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा और नवाब यूसुफ रोड होते हुए बाबा जागेश्वर नाथ धाम पहुंची। सबसे आगे बाबा जागेश्वर नाथ का रथ चल रहा था। उसके पीछे गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच शिवभक्त जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। यात्रा से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण केसरी नंदी बम ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा पिछले 18 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त इसमें शामिल होकर साष्टांग दंडवत करते हुए बाबा जागेश्वर नाथ के दरबार में पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा को व्यवस्थित बनाने में प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग मिलता है। उन्होंने सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए शिवभक्तों से धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और अनुशासन के साथ शामिल होने की अपील की। यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजकों और प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed