{"_id":"6a83548b5a26dd5b3e01a45e","slug":"on-the-third-monday-of-sawan-shiva-temples-resonated-with-chants-of-har-har-mahadev-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-161208-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सावन के तीसरे सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सावन के तीसरे सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
गौरी शंकर धाम चंदापुर में जलाभिषेक को लगी कतार। संवाद
- फोटो : ट्रामा सेंटर में हंगामा के बाद बाहर विलाप करते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शहर से लेकर देहात तक शिवालय ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के नव दुर्गा शिव मंदिर, पांचों शिवाला मंदिर समेत श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज, गूदरनाथ धाम, साहीनाथ शिवालयों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
जलालपुर: त्रिलोचन महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में कांवरिया तथा भक्तों ने किया जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भोर में तीन बजे आरती के पश्चात मंदिर का पट खोल दिया गया। जलाभिषेक और दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। भक्तों की लंबी कतार लगी रही। मेला में महिलाओं और बच्चों ने अपने-अपने जरूरत की सामान खरीदा। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह लगातार मेले का चक्रमण करते रहे। महिला पुलिस कनक शर्मा, चिंता राय समेत महिला पुलिस कर्मियों की भी विशेष तैनाती रही।
विज्ञापन
मंदिर के प्रबंधक मुरलीधर गिरी ने बताया कि बाबा के जलाभिषेक के लिए 2 दिन से आकर परिसर में रुके कांवरियों को जलाभिषेक के लिए पट भोर में ही खोल दिया गया।