फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Four small bridges

Jaunpur News: 2.94 करोड़ से बनेंगे चार लघु सेतु, आवागमन में मिलेगी सुविधा

Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four small bridges
जौनपुर। बरसात के मौसम में क्षेत्रीय नदियों और नालों के उफनाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निराकरण के लिए जफराबाद विधानसभा में 2.94 करोड़ से चार लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। बजट की स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेज दिया गया है। लघु सेतु का निर्माण होने के बाद 30 हजार से अधिक लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जफराबाद विधानसभा में कई नाले व नहरों पर लघु सेतु नहीं होने से राहगीरों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचना पड़ता है। बारिश में लोगों की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें बीमार व्यक्तियों व स्कूली बच्चों को होती है। इसके मद्देनजर निर्माण खंड-2 पीडब्ल्यूडी की ओर से चार नहरों व नाले पर बॉक्स कलवर्ट स्थापित करने प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है। इसके निर्माण में कुल दो करोड़ 94 लाख खर्च किया जाएगा। बजट स्वीकृति होने पर लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

................
इनसेड
इन जगहों पर स्थापित होगा लघुसेतु
जफराबाद विधानसभा के राजापुर इटायें डेडारपुर पानी के टंकी के पास नाले पर बॉक्स कलवर्ट व पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, ग्रामसभा सुल्तानपुर में उत्तरगांवा बिहरोजपुर नाला पर स्पान पुलिया, पहुंच मार्ग व अतिरिक्त पहुंच मार्ग, ग्रामसभा सुल्तान में उत्तरगांवा सुल्तानपुर नाले पर बॉक्स कलवर्ट एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग, विकास खंड जलालपुर में विभनमऊ मार्ग पर मौर्या बस्ती यादव जूनियर हाईस्कूल के पास नाले में पर बॉक्स कलवर्ट व अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
वर्जन
जफराबाद विधानसभा में चार अलग-अलग जगहों पर लघु सेतु के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर भेज दिया गया है। बजट जारी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-राजेश राव अधिशासी अभियंता, निर्माणखंड-2 पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed