{"_id":"6a83555513a3e46f380b5d71","slug":"sports-foster-discipline-self-confidence-and-team-spirit-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-161216-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानगंज। क्षेत्र के बौरई ग्रामसभा में एकलव्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रस्ट के पदाधिकारी राम सकल निषाद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और उनका उत्साहवर्धन कर किया।
इस अवसर पर लंबी कूद, डिस्क थ्रो, दौड़, रस्साकशी, ऊंची कूद और खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में सनी, राजन, सत्यम, पिंकू, रोहन, आदेश, अमन सहित अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एकलव्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर राम नायक यादव, राम बच्चन निषाद, राम मिलन यादव, कौशल, शैलेंद्र, पन्ने लाल, अर्जुन, अरविंद, राजू, राजेश, पंकज, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद