सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of raping an innocent girl arrested

Jaunpur News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping an innocent girl arrested
विज्ञापन
चंदवक। क्षेत्र के एक गांव की 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। गत 12 मई की रात लगभग आठ बजे एक महिला अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ मोढ़ेला तिराहे के पास सब्जी खरीदने गई थीं। सब्जी की दुकान पर मिर्च नहीं मिलने पर उन्होंने बेटी को सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान से सामान लेने भेजा। काफी देर तक बेटी के वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उसकी तलाश शुरू की। दूसरी दुकान पर पूछताछ करने पर पता चला कि बच्ची वहां से लौट गई थी। लगभग आधे घंटे बाद बच्ची मोढेला स्थित एक निजी अस्पताल के पास रोती और घायल अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि बच्ची ने बताया कि एक निजी हॉस्पिटल के एक युवक ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने भोलू सिंह उर्फ शिवांशु को मामले में आरोपी पाया गया। आरोपी भोलू सिंह को बुधवार को हरिहरपुर मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed