सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Clothes and goods worth lakhs burnt in shop fire

Jaunpur News: दुकान में आग लगने से लाखों के कपड़े और सामान जला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Clothes and goods worth lakhs burnt in shop fire
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र स्थित मानिक चौक पर एक कपड़े की थोक दुकान में आग लग गई। इस घटना में लगभग 25 लाख रुपये का सामान जलकर। दुकान राजेंद्र प्रसाद के बेटे अरविंद कुमार की है। आग लगने काफी नुकशान हुआ है। अरविंद कुमार मूल रूप से दूधुरा गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय दुकान में कुल 25 लाख रुपये का माल मौजूद था। दुकान के शटर से धुआं निकलता देख आसपास के व्यापारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने तक दुकान में रखे कपड़े, बिल, नकदी और अन्य सामान जल गया। एफएसओ (फायर सर्विस ऑफिसर) नागेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी। दुकान मालिक अरविंद कुमार ने बताया कि शादी-विवाह के सीजन के कारण दुकान पूरी तरह भरी हुई थी। इससे नुकसान काफी बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया और दुकान मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed