{"_id":"697f9885878c18932f00afe1","slug":"admit-cards-for-board-exams-have-arrived-in-the-district-distribution-will-begin-tomorrow-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148868-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती : गाजे-बाजे संग पदयात्रा निकाली, दिया एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती : गाजे-बाजे संग पदयात्रा निकाली, दिया एकता का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर रविवार को जगह-जगह गाजे बाजे के साथ पदयात्रा और रैली निकालकर एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर संत शिरोमणि रविदास एवं संत शिरोमणि हरिदास महाराज की जयंती मनाई गई।
जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास और संत शिरोमणि नरहरि दास सोनार का जीवन भेदभाव से परे था। गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, जिला सचिव गामा सोनकर, प्रदेश सचिव महिला सभा ऊषा जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी में हिसामुद्दीन शाह, संतोष मौर्य मुन्ना, हवलदार चौधरी, रत्नाकर चौबे, श्रवण जायसवाल, दीपक विश्वकर्मा, साहबलाल गौतम, सोनी सेठ मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
शाहगंज : रविदास जयंती पर भीम आर्मी की ओर से क्षेत्र के नटौली गांव से गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व भीम आर्मी के जिला सचिव मिथुन भारती ने किया। पदयात्रा नटौली गांव से शुरू होकर आजमगढ़ मार्ग होते हुए जेसीज चौक, डाकखाना तिराहा और कोतवाली चौक से पुरानी बाजार स्थित नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। सामाजिक समरसता, समानता व भाईचारे का संदेश दिया।
जिला सचिव मिथुन भारती ने कहा कि संत रविदास ने समाज को भेदभाव से मुक्त होकर मानवता और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, विशाल उर्फ जगलालू, जसवंत कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। जफराबाद : अहमदपुर गांव से जुलूस निकालकर गांव का भ्रमण किया। गुरु रविदास अमर रहें के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर संस्कार सिंह, बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने गुरु रविदास के जीवन, उनके समानता और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर रिंकू पंडित अहमदपुर, संस्कार सिंह, राघवेंद्र यादव, जवाहरलाल यादव, आनंद यादव शामिल रहा।
Trending Videos