{"_id":"697f982b672720af5000f6bc","slug":"admit-cards-for-board-exams-have-arrived-in-the-district-distribution-will-begin-tomorrow-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-148892-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचा प्रवेश पत्र, कल से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचा प्रवेश पत्र, कल से होगा वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जिले में पहुंच चुके हैं और इनका वितरण मंगलवार से शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से केंद्रवार प्रवेश पत्र के बंडलों को क्रम से लगाया जा रहा है।
18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। परिषद से काॅपियों की खेप भी पहुंच गई। हाईस्कूल व इंटरमीडियट की कापी मिल गई है। साथ ही प्रवेशपत्र भी भेज दिए गए हैं। परीक्षा के लिए जिले में 206 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 151701 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 76918 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि इंटर में 74783 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कॉपियां उपलब्ध कराई गईं हैं। करीब आठ उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई हैं। अभी काॅपी आनी शेष है। परिषद ने सादी उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के साथ परीक्षा की शुचिता को देखते हुए इन्हें 24 घंटे क्रियाशील वायस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरे की निगरानी में रखवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के लिए पांच फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति स्कूलों में दी जाएगी। दूसरी ओर छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र व नामावलियों समेत अन्य परीक्षाओं में उपयोगी सामग्री भी डीआईओएस कार्यालय को मिल गई है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्कूल के बंडल को मंगलवार से वितरित किया जाएगा।
Trending Videos