सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on Seven-Year-Old Child Brutally Beaten in Market in Jaunpur

Jaunpur News: जौनपुर में सात साल की मासूम पर हमला, बाजार में बेरहमी से पीटा; अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 12 May 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

Attack on Seven-Year-Old Child Brutally Beaten in Market in Jaunpur
घटना के बाद घबराई बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के विरभानपुर गांव की एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बाजार से सामान लेने गई मासूम को किसी अज्ञात युवक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वह घायल और बदहवास हालत में अस्पताल के पास रोती हुई मिली। 

Trending Videos


घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार रात करीब आठ बजे विरभानपुर गांव निवासी केवला देवी अपनी सात वर्षीय बेटी सोनम के साथ मोढेला तिराहे के पास सब्जी खरीदने गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारी के दौरान मिर्च न मिलने पर उन्होंने पूनम को सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित दुकान से सामान लेने भेज दिया। काफी देर तक बच्ची के वापस न लौटने पर मां घबरा गई और उसकी तलाश शुरू कर दी। दूसरी दुकान पर पूछताछ करने पर पता चला कि वहां सामान न मिलने के बाद बच्ची वापस लौट गई थी। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग बच्ची की तलाश में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद सोनम पास स्थित एक निजी अस्पताल के समीप घायल अवस्था में रोती हुई मिली। 

बच्ची के पिता प्रकाश कुमार का आरोप है कि सोनम ने बताया कि मोढेला स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल के किसी व्यक्ति ने उसे बेरहमी से पीटा। बच्ची बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके माथे पर दो तीन जगह पर चोट के निशान थे। चेहरा सूजा हुआ और मुह से खून आ रहा था।मासूम पूनम ने बताया कि उसे दीवार से सिर टकराकर मारा गया फिर मुह पर थप्पड़ से मारा गया। 

मासूम की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के पास जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

परिजनों ने बच्ची के साथ किसी अन्य प्रकार की घटना से इनकार किया है, हालांकि आरोपी की पहचान अभी तक नही हो सकी है लेकिन परिजनों द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट किए जाने की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed