{"_id":"6a416cb194edd4de7f080954","slug":"bus-stand-worth-rs-554-crore-ribbon-cut-promises-fulfilled-but-buses-lost-their-way-today-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-157979-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.54 करोड़ का बस अड्डा : फीता कटा, वादे हुए पूरे लेकिन बसें आज भूल गईं रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.54 करोड़ का बस अड्डा : फीता कटा, वादे हुए पूरे लेकिन बसें आज भूल गईं रास्ता
विज्ञापन
वीरान पड़ा बदलापुर बस स्टैंड। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। क्षेत्र के सरोखनपुर में यात्रियों की सुविधा के लिए 5.54 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण कराया गया, लेकिन यहां अब तक नियमित बस संचालन शुरू नहीं हो सका है। न तो बाहर से आने वाली बसें यहां रुकती हैं और न ही यहां से किसी बस का नियमित संचालन हो रहा है। ऐसे में क्षेत्रीय यात्रियों को बस अड्डे का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लखनऊ और वाराणसी की ओर से आने वाली बसें भी बदलापुर चौराहे से होकर निकल जाती हैं।
बदलापुर के यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से 200 मीटर दक्षिण, सरोखनपुर गांव में बस अड्डे का निर्माण कराया गया। भवन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गईं। सात दिसंबर 2024 को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बाद 11 जनवरी को विधायक रमेशचंद्र मिश्र एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घोषणा की थी कि 13 जनवरी से 27 फरवरी तक महाकुंभ के दौरान विभिन्न डिपो की 46 बसों का संचालन इस बस अड्डे से प्रयागराज के लिए किया जाएगा।
महाकुंभ बीता और बंद हो गया पहिया
घोषणा के मुताबिक, महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व से बसें चलना शुरू भी हुईं, लेकिन यह व्यवस्था सिर्फ दिखावा साबित हुई। महाकुंभ का स्नान पर्व समाप्त होने से पहले ही विभाग द्वारा यहाँ से सभी बसों और कर्मचारियों को हटा लिया गया। इस बात को अब लगभग डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन बस अड्डे से सुचारू रूप से बसों का संचालन शुरू नहीं कराया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदा-कदा यहाँ से बसों को चलाया भी जाता है, तो कुछ ही दिनों बाद उन्हें फिर बंद कर दिया जाता है। वर्तमान स्थिति यह है कि डिपो से एक भी बस यहां नहीं आ रही है। बदलापुर निवासी संदीप तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, रोहित, शैलेंद्र और विनोद सहित अन्य लोगों ने बताया कि बस अड्डे से नियमित बस संचालन न होने के कारण आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बस अड्डे से शीघ्र नियमित बस संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
रोडवेज बस चालकों को बदलापुर बस अड्डे से होकर बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही यहां से भी बसों का नियमित संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए बस स्टैंड परिसर में चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया जा रहा है।- स्नेहलता, एआरएम, जौनपुर डिपो