सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child dies after being hit by a tractor

Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by a tractor
शाहगंज, ट्रैक्टर से दबकर मृत बालक अंश उर्फ दुर्गेश की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के मडवां गांव में सोमवार को 10 वर्षीय बालक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos


मडवां गांव निवासी पवन प्रजापति का पुत्र अंश उर्फ दुर्गेश सोमवार दोपहर घर से सामान लेने के लिए गांव की किराना दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान डोमनपुर की तरफ से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन तत्काल उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
मड़ियाहूं। नगर के काजीकोट मोहल्ले में रविवार की देर रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी आदर्श यादव (13) अपने साथी छांगापुर गांव निवासी शिवम शुक्ला (16) के साथ नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती परिजन को भोजन देकर घर लौट रहा था। परिवार वालों के अनुसार, जैसे ही दोनों मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर काजीकोट मोहल्ले के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।



इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed