सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Father and son beaten with sticks over land dispute

Jaunpur News: जमीन के विवाद में पिता पुत्र को लाठी से पीटा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten with sticks over land dispute
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बभनियांव (सगरा) गांव में भूमि पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos


क्षेत्र के ग्राम बभनियांव निवासी जीतलाल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे वह अपनी जमीन पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही सुधाकर, प्रभाकर, दिवाकर और हरिश्चंद्र सरोज वहां पहुंच गए। जबरन भूमि पर कब्जा करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विपक्षी आगबबूला हो गए। गालियां देने लगे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र को काफी चोटें आई हैं। जाते-जाते मनबढ़ों ने भविष्य में दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर मीरगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को मामले की जांच सौंपी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed