सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chinese manja was also found being sold on carts, 28 kg recovered from 11 people.

Jaunpur News: ठेले पर भी बिकता मिला चीनी मांझा, 11 लोगों के पास से 28 किलो बरामद; प्रशासन ने की अपील

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जाैनपुर में पुलिस प्रशासन चीनी मांझे से होने वाले हादसों को लेकर काफी गंभीर है। अभियान चलाकर लोगाें से अपील की गई। बाइक के आगे सुरक्षा तार भी लगाया गया।

Chinese manja was also found being sold on carts, 28 kg recovered from 11 people.
चीनी मांझा से बचने के लिए सेफ्टी वायर लगवाते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

UP Crime: जौनपुर जिले में 35 दिनों के अंदर दो लोगों की मौत और 11 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस प्रतिबंधित मांझा के खिलाफ हरकत में आई। पुलिस ने मकर संक्रांति के दिन बृहस्पतिवार को भी ताबड़तोड़ छापा मारा और गिरफ्तारी की। इस दौरान ठेले पर भी प्रतिबंधित चीनी मांझा बिकता हुआ पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से कुल 28 किलोग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया गया।

Trending Videos


एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से 280 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया है। यह कार्रवाई शहर के उन विक्रेताओं पर की गई, जो चोरी-छिपे इस जानलेवा धागे का व्यापार कर रहे थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी दुकानदार प्रतिबंधित मांझे की बिक्री में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने ओलंदगंज कालीकुत्ती निवासी अनुभव साहू को 2.405 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझे के साथ गिरफ्तार किया। पॉलिटेक्निक चौराहा निवासी विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2.100 किलोग्राम प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने जोगियापुर निवासी अजीत उर्फ नीलू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी की दुकान से पांच किग्रा सिंथेटिक धागा/चाइनीज मांझा (लटाई व रोल में लपेटा हुआ) बरामद किया है। लखनपुर निवासी शिवम मौर्या को छह किग्रा प्रतिबंधित मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया। कलीचाबाद निवासी संग्राम सिंह चौहान को 3 किग्रा प्रतिबंधित मांझा के साथ गिरफ्तार किया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कचगांव रोड से कुणाल सोनकर को गिरफ्तार किया। वह ठेले पर प्रतिबंधित मांझा बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ किलो मांझा बरामद किया है।

दिलशादपुर निवासी मोनू गौतम गिरफ्तार किया गया। कब्जे से प्रतिबंधित अवैध सिन्थेटिक्स से बने नायलान धागा कुल वजन 2.5 किग्रा (बड़ी अन्टी 18 और छोटी अंटी 50) बरामद किया गया।  मड़ियाहूं पुलिस ने खैरुद्दीनगंज बाजार से प्रेमचंद्र केशरी को गिरफ्तार किया। दुकानदार के कब्जे से 110 प्रतिबधित तीनी मांझा और 5 परेता बरामद किया। सरपतहां पुलिस ने अरसिया बाजार से शिवम को गिरफ्तार किया, जिसके पास से तीन बंडल व एक पैकेट में कुल 860 ग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया।

बखोपुर से शिवधारी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उनकी दुकान से 13 बंडल प्रतिबंधित सिंथेटिक मांझा बरामद हुआ। वहीं, सरायभोगी से मौसम पत्नी असलम को 16 बंडल सिंथेटिक मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed