सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chinese manjha injured someone's nose and throat, muffler saved their lives

Jaunpur News: चीनी मांझे से किसी की नाक तो किसी का गला जख्मी, मफलर ने बचाई जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chinese manjha injured someone's nose and throat, muffler saved their lives
चीनी मांझा से गला रेत जाने पर दिखाता पीड़ित
विज्ञापन
जौनपुर/जलालपुर। जनपद में चीनी मांझे से लगातार घटनाएं हो रही हैं। मकर संक्रांति के दिन बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह घटनाएं हुई। इस दौरान किसी की नाक तो किसी का गला प्रतिबंधित मांझों के चलते रेत उठा। वाजिदपुर में निवासी सादात बिंदुली निवासी अमित कुमार यादव का गला रेत उठा था। सादात बिंदुली कुंवरदा निवासी संदीप यादव की नाक और गाल मांझे से जख्मी हो गया। पीड़ित के मुताबिक यदि वह मफलर नहीं लगाए होते तो गला कट जाता। वहीं, फूलपुर वाराणसी थानाक्षेत्र के ओरांव पिंडरा निवासी बिजेंद्र कुमार अपने घर से त्रिलोचन महादेव बाजार जा रहे थे। दोपहर करीब 11 बजे वह रास्ते में लहंगपुर मकरा के पास पहुंचे थे कि बगल के एक मकान के ऊपर चार लड़के चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहे थे। मांझा गले में फंस गया। गले में युवक ने गमछा लपेट रखा था। इससे उनका गला हल्का कट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जौनपुर। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर सद्भावना पुल पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के गले और चेहरे की सुरक्षा के लिए उनके वाहनों पर ‘सुरक्षा गार्ड’ (सेफ्टी वायर) लगवाए ताकि पतंगबाजी के दौरान हवा में तैरते जानलेवा धागों से वाहन चालक सुरक्षित रह सकें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed