सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cleaning system goes haywire on Eid-Navratri, heaps of garbage pile up in wards

Jaunpur News: ईद-नवरात्रि पर सफाई व्यवस्था बेपटरी, वार्डों में लगे कूड़े के ढेर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cleaning system goes haywire on Eid-Navratri, heaps of garbage pile up in wards
विज्ञापन
नगर पंचायत खेतासराय में ईद और नवरात्र जैसे प्रमुख त्योहारों के बीच सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। वार्ड संख्या 4, 8 और 13 समेत कई इलाकों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। त्योहारों के दौरान स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे भी सवालों के घेरे में हैं। नगर के अधिकांश हिस्सों में नालियां जाम पड़ी हैं। नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अलका मौर्या ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed