सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal Smuggler Arrested Carrying ₹25,000 Reward in Jaunpur Police Encounter

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार; आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 20 से ज्यादा मुकदमे

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Mar 2026 09:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।  

Animal Smuggler Arrested Carrying ₹25,000 Reward in Jaunpur Police Encounter
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के मीरगंज और मछलीशहर की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी  गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

Trending Videos


सीओ प्रतिमा वर्मा के मुताबिक, गोधना बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल से भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी खुर्द क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बदमाश की पहचान आरिफ (32 वर्ष), निवासी लमहन, थाना महराजगंज, जौनपुर के रूप में हुई है। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के कई मामलों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से एक तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर चोरी, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार बदमाश की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed