सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth should recite Hanuman Chalisa and Rashmirathi: Brij Bhushan

हनुमान चालीसा और रश्मिरथी का पाठ करें युवा : बृजभूषण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth should recite Hanuman Chalisa and Rashmirathi: Brij Bhushan
होली मिलन समारोह में बोलते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रश्मिरथी और हनुमान चालीसा का पाठ करना चािहए। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि एक समय था जब उन पर तलवार लटक रही थी, लेकिन उनका दबदबा था, दबदबा है और दबदबा बना रहेगा। युवाओं को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, पहले बल अर्जित करो, फिर विद्या और बुद्धि। धन अपने आप पीछे आएगा। उन्होंने कहा कि जिस समाज का इतिहास गौरवशाली है, उसे दुनिया की कोई ताकत मिटा नहीं सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इतिहास को सांप्रदायिक रंग देकर उनकी जड़ों पर प्रहार करने की कोशिश की गई लेकिन वे हर सुबह अपनी कमियों को ढूंढ़कर उन्हें दूर करते हैं। संचालन डाॅ. सुनील कुमार सिंह ने किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. विनोद प्रसाद सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर धर्मराज सिंह, डाॅ. महेंद्र सिंह, दयाशंकर सिंह, अनिल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह माैजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed