सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Contrary to the government's ease of doing business policy

Jaunpur News: सरकार का दवा कारोबार सुगमता नीति के विपरीत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Contrary to the government's ease of doing business policy
विज्ञापन
जौनपुर। केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की नीति के विपरीत थोक दवा लाइसेंस में सक्षम व्यक्ति की नई प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। केमिस्ट एंड फार्मेसी वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र निगम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजे पत्र में ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की सिफारिशों की फिर से समीक्षा की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि थोक दवा लाइसेंस की नई प्रक्रिया अत्यधिक जटिल है। यह सरकार की कारोबार सुगमता नीति के विपरीत जाती दिख रही है। पत्र में आरोप लगाया है कि जहां एक ओर केंद्र सरकार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कानूनों में लचीलापन ला रही है। वहीं दूसरी ओर डीटीएबी के सलाहकार थोक दवा व्यवसाय को और कठिन बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं।
Trending Videos

दूसरी बड़ी समस्या के रूप में ऑनलाइन दवा लाइसेंस पोर्टल ओएनडीएलएस का मुद्दा उठाया गया है। महामंत्री राजेंद्र निगम ने लिखा है कि वर्तमान पोर्टल पर दवा गोदाम (वेयरहाउस) के नए लाइसेंस जारी करने और पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे वैध भंडारण व्यवस्था, समय पर लाइसेंस नवीनीकरण तथा दवाओं की निर्बाध आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दवा व्यवसायियों के अनुसार, व्यवस्थित वेयरहाउसिंग की मान्यता नहीं होने से विभागीय कार्यवाही और अनावश्यक दबाव की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed