सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A grand procession was taken out in the city on Shri Ram Navami

Jaunpur News: श्री रामनवमी पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in the city on Shri Ram Navami
मड़ियाहूं में आयोजित रामनवमी शोभा यात्रा। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, पक्के पोखरे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवाजी नगर तक पहुंची, जहां डाक बंगले पर इसका समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ आर पटेल ने आरती पूजन के साथ किया। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ नव दुर्गा की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर पूजा-अर्चना और आरती की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष गुप्ता, अनिल निगम, नागेश निगम, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, डॉ. परमजीत सिंह सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज कविंद्र राय पुलिस बल के साथ चक्रमण करते रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed