सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Laborer dies in collision between two bikes

Jaunpur News: दो बाइक की भिड़ंत में मजदूर की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in collision between two bikes
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर बिलोई के पास मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक मजदूर की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं जिनका अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। थाना सुजानगंज के ग्राम सैदानी निवासी कृष्ण कुमार (30) अपने साथी लालजी गौतम (25) के साथ बाइक से मकान की शटरिंग कार्य के लिए सुजानगंज जा रहे थे। सुजानगंज मार्ग पर बिलोई गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर अमांव निवासी सौरभ (18) और पप्पू (20) सवार थे, जिन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी निजी चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात कृष्ण कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है जिनमें लालजी गौतम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed