{"_id":"69c58c8b41db5cfcf3041f14","slug":"emperor-ashoka-renounced-war-and-adopted-the-path-of-humanity-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-152145-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सम्राट अशोक ने युद्ध त्याग कर अपनाया मानवता का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सम्राट अशोक ने युद्ध त्याग कर अपनाया मानवता का मार्ग
सम्राट अशोक की जयंती मनाते समाजवादी पार्टी के सदस्य। सपा
Link Copied
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महान शासक सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। उपस्थित पार्टी लोगों ने अशोक महान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक ने युद्ध त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल भारत के इतिहास में एक अखंड और सशक्त शासन का प्रतीक माना जाता है। जो मौर्य वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। सम्राट अशोक शांति, न्याय और अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं, जिन्होंने युद्ध त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया। हम ऐसे महामानव को नमन करते हैं। अंत में अर्जक संघ के संस्थापक सदस्य राम आश्चर्य यादव समेत समाजवादी परिवार के अन्य लोगों के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। विचार गोष्ठी को सांसद जौनपुर बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक गण लालबहादुर यादव, राजनरायन बिंद, श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, डॉ राजीव रत्न मौर्य, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, श्रवण जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य सूर्यभान यादव, हरिश्चंद प्रभाकर, डॉ सुजीत पटेल, रामकेश बिंद, विजय बहादुर गौतम, बरसातू राम सरोज आदि ने संबोधित किया। संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।