सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Councilor's grandson dies after falling from roof

Jaunpur News: सभासद के पोते की छत से गिरकर मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Councilor's grandson dies after falling from roof
अपने सभासद दादा की गोद में बैठा मृत अयांश की फाइल फोटो
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत के सभासद सुरेश जायसवाल के दो वर्षीय पोते अयांश की मकान की छत से गिरकर मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Trending Videos

मंगलवार की दोपहर अयांश अपनी दादी के पीछे-पीछे छत पर गया। दादी छत पर कपड़ा फैलाने में व्यस्त हो गई थीं। इसी दौरान अयांश छत की बाउंड्री पर चढ़ गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बगल के मकान की छत पर लगी सरिया पर गिरा और फिर नीचे जा गिरा। इसके कारण उसके सीने और पेट में गंभीर चोटें आईं। परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed