सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cylinder Crisis Irate Residents Block Road Over Agency Arbitrary Practices Gas theft Video Goes Viral

सिलिंडर का संकट: एजेंसी की मनमानी से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, भेलूपुर में गैस चोरी का वीडियो वायरल; रोष

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 23 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Crisis: रसोई गैस की समस्या से उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं। कई जगह गैस चोरी की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अपने-अपने इलाकों में गश्त नहीं करती है। इस वजह से चोरी करने का धंधा फल-फूल रहा है।

Cylinder Crisis Irate Residents Block Road Over Agency Arbitrary Practices Gas theft Video Goes Viral
गैस एजेंसी के बाहर हंगामा करते उपभोक्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सिलिंडर की किल्लत के बीच आदमपुर के भदऊ इलाके में स्थित एक गैस एजेंसी संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने सोमवार को एजेंसी के पास ही करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

Trending Videos




प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप था कि एजेंसी द्वारा आम ग्राहकों को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर सिलिंडरों की ब्लैक में बिक्री की जा रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कई दिनों से बुकिंग के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल रही है, वहीं नई बुकिंग भी एजेंसी द्वारा नहीं की जा रही है, जिससे रसोई का काम प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए उपभोक्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे कज्जाकपुरा-भदऊचुंगी मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया कि मामले से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

Cylinder Crisis Irate Residents Block Road Over Agency Arbitrary Practices Gas theft Video Goes Viral
खोजवा इलाके में गैस चोरी की वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद

भेलूपुर क्षेत्र में गैस चोरी का वीडियो वायरल
भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया स्थित शम्मो माता मंदिर के पास गैस चोरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह इलाका खोजवा पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से सिलिंडर से गैस निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि यह काम दिन के उजाले में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी प्रभारी न तो चेकिंग करते हैं और न ही गश्त की जाती है। जबकि इन दिनों गैस सिलिंडर की कमी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चोरी और कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि गैस चोरी की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed