सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deepu, who saved lives during a cylinder blast, honored.

Jaunpur News: सिलिंडर धमाके में जान बचाने वाले दीपू हुए सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Deepu, who saved lives during a cylinder blast, honored.
मुंगराबादशाहपुर। सिलिंडर ब्लास्ट में परिजनों की जान बचाने वाले सभासद दीपू मोदनवाल। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति और सर्ववैश्य समाज युवजन संघ के नेतृत्व में एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट और भीषण अग्निकांड में परिजनों व मोहल्लावासियों की जान बचाने वाले दीपू मोदनवाल के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।
Trending Videos

मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे दीपक सोनी के घर गैस सिलिंडर की लीकेज से जोरदार विस्फोट हुआ। दीपक आग बुझाते समय गंभीर रूप से झुलस गए। इसी बीच सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति के उपाध्यक्ष दीपू मोदनवाल ने जलता हुआ दूसरा सिलिंडर बाहर खींचकर बस्ती को बड़े हादसे से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार उमरवैश्य नेता और युवजन संघ अध्यक्ष नीशू केशरी के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर दीपू मोदनवाल को स्मृति-चिन्ह, अंगवस्त्र व मालाओं से सम्मानित कर उनकी बहादुरी की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed