सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Police Arrest Two Accused for Committing Revenge Killing in jaunpur

Jaunpur News: हत्या के बदले हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोली लगने से दोनों घायल

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Mar 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों के पैर में गोली लगी, जिसमें पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने हत्यारोपी चिघड़ू के ही अंदाज में ही उसकी चाकू घोंप-घोंप नृशंस हत्या की थी।

Police Arrest Two Accused for Committing Revenge Killing in jaunpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर, चंदवक, केराकत और जफराबाद थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान (22) की हत्या के मामले में पुलिस ने बाबू राम समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, अन्य तकनीकी माध्यमों से पहचान की। इसमें संघईपुर निवासी धनंजय चौहान उर्फ नन्दू, अविनाश चौहान, आदर्श चौहान, हीरापुर निवासी भोले चौहान का नाम प्रकाश में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक रात में चेकिंग के दौरान खबर मिली कि आरोपी भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। मामले में पहले से ही आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने ओईना के पास घेराबंदी की। 

इसे भी पढ़ें; UP: सांस थमने तक घोंपता रहा चाकू...खून का बदला खून, दिलचस्प है थप्पड़ की कहानी; आरोपी के मकान को जलाया था

एसपी के मुताबिक घेराबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों की पहचान शिवशंकर चौहान (26) और धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20) के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा(.315 बोर), दो कारतूस, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed