सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees were moved by the poignant tale of Rama's coronation and exile

Jaunpur News: राम राज्याभिषेक व वनवास की मार्मिक कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devotees were moved by the poignant tale of Rama's coronation and exile
शाहगंज - श्रीराम कथा में उपस्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन कथा वाचक राजन महाराज ने राम के राज्याभिषेक, कैकेयी कोप भवन, राजा दशरथ के निधन और राम वनगमन का मार्मिक प्रसंग सुनाया। कथा सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने बताया कि कैकेयी के वरदान से राम को चौदह वर्ष का वनवास लेना पड़ा और पिता दशरथ का पुत्र वियोग में निधन हो गया। राम ने मर्यादा और पिता की आज्ञा का पालन करते हुए सीता और लक्ष्मण के साथ वनगमन किया। उन्होंने जन्मदिन पर केक काटने के बजाय पेड़ लगाने और सत्कर्म करने का संदेश भी दिया। राम के वनगमन प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और जय श्रीराम के जयघोष से पंडाल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। बड़ी संख्या में नगर और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे। आयोजन में आनंद अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल सहित अन्य ने आभार व्यक्त किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed