सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers are troubled due to lack of overbridge at Shahganj station.

Jaunpur News: शाहगंज स्टेशन पर ओवरब्रिज के अभाव में यात्री परेशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to lack of overbridge at Shahganj station.
विज्ञापन
शाहगंज। शाहगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के अभाव में यात्री ट्रैक पार कर एक से दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाते हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। मंगलवार को यात्रियों ने ओबर ब्रिज का निर्माण कराए जाने की मांग की है। शाहगंज स्टेशन से होकर प्रतिदिन 32 जोड़ी ट्रेनों आवागमन होता है। हर दिन छह से सात हजार यात्री यात्रा करते है। जिनसे प्रतिदिन करीब छह लाख राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे पर जाने के लिए दो फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना था। अब तक एक ही ओवरब्रिज का निर्माण हो पाया है, वह भी स्टेशन के मध्य में स्थित होने के कारण अधिसंख्य यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई यात्री समय बचाने के लिए सीधे रेलवे ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफाॅर्म पर जाते हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को ज्यादा दिक्कतें होती हैं। इस संबंध में रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बीके यादव ने बताया कि स्टेशन का सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही एक और एफओबी समेत अन्य सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed