सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Syama Prasad's life was dedicated to the nation: Ashok Chaurasia

देश के लिए समर्पित था डॉ. श्यामा प्रसाद का जीवन : अशोक चौरसिया

Fri, 26 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Syama Prasad's life was dedicated to the nation: Ashok Chaurasia
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और एमएलसी
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर इकाई की ओर से जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए समर्पित था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के उस अधूरे सपने को पूरा किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान हमें देश सेवा की निरंतर प्रेरणा देता है। आज बलिदान दिवस से लेकर आगामी 6 जुलाई डॉ. मुखर्जी की जयंती तक पार्टी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाएगा। इस अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, सुशील उपाध्याय, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, राज पटेल, जिला मंत्री राजकेशर पाल, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह उपस्थिति रहे। संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed