सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers staged a protest against the construction of a road that violates standards.

Jaunpur News: मानक के विपरीत बन रही सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest against the construction of a road that violates standards.
बरमलपुर गांव में मानक विहीन निर्माणाधीन सड़क का विरोध करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
चंदवक। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग से बरमलपुर गांव जाने वाले संपर्क मार्ग का नवीनीकरण कार्य मानक के विपरीत होने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को काम रोकवाकर प्रदर्शन किया। ठेकेदार व निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोमती पुल के समीप से बरमलपुर होते हुए पांडेयपुर गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य स्वीकृत है। ग्रामीण अश्वनी सिंह का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क पर बने गड्ढे को जहां ठीक से भरा नहीं जा रहा है वहीं एक तरफ पिच होते हुए आगे बढ़ रहे हैं तो पीछे गिट्टियां उखड़ कर बिखर रही हैं। ग्रामीणों के बार-बार कहने के बावजूद सुधार न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान ठेकेदार व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों को जाकर शिकायत की जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में त्रिभुवन सिंह, अमन सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, प्रबल सिंह, बृजेश सिंह, मनीष कुमार सिंह, भोले,अभिषेक दुबे,शिवम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed