सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tell the youth the truth about the Emergency: Dr. Ajay

आपातकाल की सच्चाई युवाओं को बताएं : डाॅ. अजय

Fri, 26 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tell the youth the truth about the Emergency: Dr. Ajay
पार्टा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष  डॉ. अजय कुमार सिंह।
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिला कार्यालय सीहीपुर पर जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आपातकाल स्मृति दिवस एवं समर्पण व पौधरोपण अभियान की योजना तैयार की गई। आपातकाल की सच्चाई युवाओं को बताएं ताकि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की मूल भावना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों का दमन किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे नई पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराएं, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति समाज सदैव जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र और संगठन के प्रति निष्ठा, सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान की भावना के अनुरूप प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगाए। केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय ने किया। बैठक में राजेश सिंह , डॉ. अभिषेक रावत, स्कंद पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, रण विजय सिंह, मीना पटेल, हरिश्चंद्र मौर्या, मोहन राजभर, सोनी जायसवाल, सुदर्शन सिंह, हरिराम पाल, जयेश सिंह, केपी मिश्रा, डॉ रामचंद्र बिंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed