{"_id":"6a3d819fa67cc100fd09acef","slug":"raids-on-business-establishments-5-kg-of-plastic-foil-seized-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-157785-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा, 5 किलो पन्नी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा, 5 किलो पन्नी जब्त
विज्ञापन
नगर पंचायत मड़ियाहूं द्वारा चलाया गया प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नी के विरुद्ध अभियान। स्रोत-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। नगर पंचायत प्रशासन ने प्रतिबंधित प्लास्टिक पर रोक के लिए चल रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 5 किलो पन्नी जब्त की है। अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के निर्देश पर पर टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक पन्नियों की जांच की।
अभियान का नेतृत्व कर रहे श्याम नारायण मिश्र ने टीम के साथ नगर के प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान कई दुकानों से लगभग पांच किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां बरामद की गईं, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया। टीम ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पन्नियों के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया। नगर पंचायत कर्मियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह अवैध है।
भविष्य में यदि किसी दुकान पर इसका प्रयोग करते हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में सिकंदर, आनंद सहित नगर पंचायत के कई कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नगर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए नियमित रूप से जांच की जाएगी।