सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis was laid on saving educational institutions from privatization

Jaunpur News: शिक्षण संस्थाओं को निजीकरण से बचाने पर दिया बल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on saving educational institutions from privatization
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन बरईपार रोड मछलीशहर स्थित एक हाॅल में किया गया। इसमें शिक्षण संस्थाओं को निजीकरण से बचाने के लिए आवास उठाने पर जोर दिया गया।
Trending Videos

संगोष्ठी में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं को निजीकरण से बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है। कक्षा में पढ़ाई और अधिकार की लड़ाई के मूलमंत्र को आत्मसात करना होगा। हमारा अधिकार, मान सम्मान स्वाभिमान एवं सेवा सुरक्षा की गारंटी हो सकेगी। विशेष अतिथि जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने कहा कि संगठन के संघर्ष की बदौलत अंत में एनपीएस और यूपीएस की परिणति शिक्षकों के भविष्य से जुड़ी बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन के रूप में ही होनी है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि अपनी सुविधाओं को बचाने के लिए और पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा व शिक्षण संस्थानों को निजीकरण से बचाने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज ने कहा कि आपकी समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करेंगे। जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिंद ने शिक्षकों से संगठन की ताकत बताया। अध्यक्षता सुरेश कुमार ने की। शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजक तहसील प्रभारी हौसला प्रसाद पाल, जिला कोषाध्यक्ष राम नारायण बिंद और जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश गौतम ने की। अध्यक्षता कर रहे सुरेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन हौसला प्रसाद पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed