{"_id":"6a416b7af6f1ab3cde058d16","slug":"fifth-accused-arrested-for-murder-during-wedding-procession-dance-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157952-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बरात में डांस के दौरान हुई हत्या का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बरात में डांस के दौरान हुई हत्या का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में बारात के समय डांस गाने के दौरान हुई मारपीट में एज यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में आई बरात में पानी पीने और डांस के दौरान घराती और बाराती के बीच हुए विवाद में 24 वर्षीय युवक सौरभ राजभर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल पांचवे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी शनिवार को ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव के मृतक के भाई गौरव राजभर ने 27 जून तहरीर दी थी। बताया कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में 26 जून शुक्रवार की रात बरात आई थी। रात 11 बजे पानी पीने व डांस को लेकर घराती-बराती में मारपीट हो गई। आरोप है कि आकाश राजभर व उसके चार साथियों ने उनके भाई सौरभ राजभर (24) के सिर पर लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
जिला अस्पताल में सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। मुख्य आरोपी आकाश राजभर समेत हत्या के चार आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज चुकी है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगा सागर मिश्र ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने बनरहिया बाग के पास से सुबह 11.10 मिनट पर पांचवें आरोपी धर्मचन्द्र उर्फ बच्चे निवासी आरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धर्मचंद्र ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। बताया कि बरात में पानी पीने और गाने की फरमाइश को लेकर शुरू हुए विवाद में उन्होंने सौरभ के साथ लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट की थी।