सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   FIR lodged against husband for harassing married woman

Jaunpur News: विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband for harassing married woman
विज्ञापन
पांच महीने पहले कोर्ट और हिंदू रीति रिवाज से हुई थी शादी, प्रताड़ित करने का आरोप
Trending Videos


धर्मापुर।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव निवासी एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और विदाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन कर रही है। कुकुहां गांव निवासी रेशम राजभर ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह लगभग पांच महीने पहले आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी राहुल राजभर के साथ पहले कोर्ट में और फिर मंदिर में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का कहना है कि पति दहेज में चार पहिया वाहन और 2 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी विदाई नहीं कर रहा है। इस मामले के लिए पूर्व में पंचायत भी हुई थी। बीते 29 जनवरी को विपक्षी पक्ष ने लिखित समझौता किया था कि वह 28 फरवरी तक विवाहिता की विदाई करा लेंगे। इसके बावजूद आरोपी ने विदाई नहीं की। अपनी मांग पर अड़ा रहा। थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि विवाहिता रेशम राजभर के तहरीर पर राहुल राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक मंशा राम गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed