सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sweets vendor dies after being hit by Vande Bharat Express

Jaunpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मिठाई विक्रेता की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Sweets vendor dies after being hit by Vande Bharat Express
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जलालपुर। जलालगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड में सोमवार की देर रात डाउन लाइन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मिठाई विक्रेता की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह दवा लेने के लिए रेलवे लाइन पार करके जा रहे थे। केराकत कोतवाली क्षेत्र के महुआरी निवासी छोटेलाल यादव (60) पराऊगंज बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक वह शाम को घर से चवरी बाजार दवा लेने के लिए गए थे। रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो खोजबीन करते हुए परिजन जलालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वे वहां मृत पड़े थे। स्टेशन अधीक्षक उत्तम कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article