सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   On the sacred banks of the Gomti flowed the spring of Phagua...

Jaunpur News: गोमती के पावन तट पर बही फगुआ की बहार...

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
On the sacred banks of the Gomti flowed the spring of Phagua...
गोमती नदी के गोपी घाट पर फगुआ गीत गाते शंकर संकीर्तन मंडल के सदस्य। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
जौनपुर। गोमती के पावन तट गोपी घाट पर स्वच्छ गोमती अभियान और शंकर संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में मंगलवार सुबह सात बजे संगीत समारोह हुआ। इस दौरान जहां फगुआ गीतों की बहार रही वहीं अबीर गुलाल भी जमकर उड़े। कार्यक्रम में शंकर संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने पारंपरिक फगुआ गीत से समां बांध दिया। अशोक बवाली के गीत चढ़े बुढ़ऊ पे जब यौवन, समझ लेना कि होली है, ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
Trending Videos

जनपद के एकमात्र संगीत घराने के सुप्रसिद्ध कलाकार पंडित सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु की प्रस्तुति वृंदावन श्याम खेलत होली को सभी ने सराहा। प्रसिद्ध भजन गायक मनोज सोनी कोमल के जोगीरा ने पूरा माहौल होलीमय कर दिया। विवेक मिश्र वरदान व अभिषेक मयंक ने भी अपने होली गीतों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर नीलेश श्रीवास्तव व गीतांजलि के पूर्व अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव गुड्डू रहे। व्यवस्थापक चंदन निषाद समेत प्रमोद श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अजीत सैनी, मोहनीश शुक्ल, संतोष गुप्ता मुंन्ना समेत तमाम लोगों की उपस्थिति रही। संवाद

गोमती नदी के गोपी घाट पर फगुआ गीत गाते शंकर संकीर्तन मंडल के सदस्य। स्रोत-आयोजक

गोमती नदी के गोपी घाट पर फगुआ गीत गाते शंकर संकीर्तन मंडल के सदस्य। स्रोत-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed