सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Firing on police during vehicle checking

Jaunpur News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Firing on police during vehicle checking
विज्ञापन
बरसठी। थानाक्षेत्र के आलमगंज रोड पर मंगलवार की रात को वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। मंगलवार की रात करीब 9:25 बजे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, एसआई अजय तिवारी, अंबरीष सिंह, कांस्टेबल अखिलेश यादव, अजय यादव, कौशल सिंह, शेरबहादुर यादव, राजबहादुर को लेकर सरकारी वाहन से आलमगंज रोड पर महमदपुर पट्टी हुलास मोड़ पर भीटा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी रसुलहा की तरफ से तीन बाइक पर सवार छह-सात लोग आए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह लोग पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस वाले सिखाए गए तरीके से अपना बचाव करते हुए बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने बुधवार को सुबह 5 बजे प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव की तहरीर पर 3 बाइक सवार 6 से 7 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed