सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager beaten up after overtaking vehicle, threatened with death

Jaunpur News: गाड़ी ओवरटेक कर किशोर की पिटाई, जान से मारने की धमकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager beaten up after overtaking vehicle, threatened with death
विज्ञापन
धर्मापुर। जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के केशवपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास गाड़ी ओवरटेक कर एक किशोर के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी निवासी अभय कुमार दूबे ने 6 अप्रैल की रात गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा उत्कर्ष दूबे 6 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे अपने ननिहाल जा रहा था। रास्ते में केशवपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि आदित्य कुमार निवासी अज्ञात और उसके साथ मौजूद तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उत्कर्ष को गाली देते हुए मारा-पीटा। घटना के दौरान किशोर के साथ उसका ममेरा भाई श्रेयांश भी मौजूद था। आरोपियों ने जाते-जाते उत्कर्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक अवधेश कुमार कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed